विवि स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 17 अगस्त को ही शुरू होंगी। विवि की ओर से 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर करीब 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विवि ने कोरोना महामारी के मुश्किल समय में परीक्षार्थियों को घर के नजदीकी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने की सशर्त सुविधा देने का फैसला लिया है। परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि जो छात्र अपने कॉलेज को छोड़ कर दूसरे परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने चाहता है, उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि उस केंद्र में या कॉलेज में उसके संकाय की यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा हो रही है।