फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल छात्रावास के लिए इस दिन यहां होगा ट्रायल

Fri, 08 Jun 2018 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल छात्रावास के लिए लुहणू खेल परिसर बिलासपुर में खेल विभाग ट्रायल लेगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश के खेल छात्रावास ऊना और बिलासपुर में सत्र 2018-19 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


 इसके लिए विभाग लुहणू खेल परिसर बिलासपुर में 12 और 13 जून को ट्रायल लेगा। चयनित खिलाड़ियों को छात्रावास में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 

12 जून को सुबह सात बजे से लड़कों के लिए हॉकी, हैंडबाल और कबड्डी, 13 जून को सुबह 7 बजे लड़कों के लिए एथलेटिक्स, जूडो, वालीबाल और कुश्ती के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन, मिलेंगी ये सुविधाएं

इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 13 से 19 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। वरीयता 13 से 15 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी। चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान और आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खिलाड़ी अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं। कांगड़ा के युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि स्कूली खेल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट  प्रदर्शन और उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण-पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण-पत्र, एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो लाने होंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण कार्यक्रमानुसार सुबह सात बजे से लुहणू खेल परिसर बिलासपुर में होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें