भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बिलासपुर खेल छात्रावास के लिए ट्रायल छह और सात फरवरी को होंगे। इसमें केवल दस से 14 वर्ष आयु वर्ग वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ट्रायल प्रक्रिया कबड्डी, वॉलीबाल और बॉक्सिंग खेल के लिए होगी। तीनों खेलों के सूबे के खिलाड़ियों के लिए साई खेल छात्रावास में जाने का यह सुनहरा मौका है।
ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को पंचायत या स्कूल से आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और खेलों के प्रमाण पत्र लाने होंगे। 14 से 18 वर्ष आयु वाले खिलाड़ियों को साई छात्रावास में विशेष मौका दिया जा रहा है।
अगर किसी खिलाड़ी ने नेशनल में मेडल जीता है या नेशनल कैंप में भाग लिया है, वे खिलाड़ी भी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। साई खेल छात्रावास बिलासपुर के प्रभारी जयपाल चंदेल ने कहा कि छह से आठ फरवरी को कबड्डी, वॉलीबाल और मुक्केबाजी खेल के लिए ट्रायल होंगे। इसके लिए खिलाड़ी को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और खेल प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र लाने होंगे।