हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से जूनियर वर्ग की डॉ. वीसी रॉय फुटबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय फुटबाल टीम का चयन किया जा रहा है। इसका ट्रायल 20 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह स्कूल के मैदान में होगा।
संघ के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी इस दिन सुबह 11 बजे रिपोर्ट कर सकते हैं। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम का कोचिंग कैंप 22 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
सिलेक्शन ट्रायल में जनवरी 2001 और दिसंबर 2002 के बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद या पंचायत के सचिव की ओर से प्रमाणित किया हुआ सर्टिफिकेट ही प्रस्तुत करना होगा।