इक्डोल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीए, बीकॉम यूजी कोर्स और पीजी कोर्स में एमए हिंदी, इंग्लिश, अर्थशास्त्र, इतिहास, म्यूजिक, संस्कृत, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र और एमकॉम कोर्स के अलावा डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड और डिप्लोमा इन योग स्टडीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 मार्च अंतिम तिथि रहेगी।
बीएड और एमए एजूकेशन कोर्स के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए इक्डोल और एचपीयू की वेबसाइट पर भी एडमिशन पोर्टल का लिंक दिया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इक्डोल के 0177-2833419,2833444 और 2832239 पर संपर्क किया जा सकता है।
एमबीए कोर्स को भी एआईसीटीई से नहीं मिली अप्रूवल
इक्डोल से चलते आ रहे एमबीए कोर्स में इस बार प्रवेश मिलेगा या नहीं। इस पर अभी तक संशय बना हुआ है। यूजीसी के डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो ने एमबीए कोर्स का नया बैच बिठाने के लिए इस पर नए रेगुलेशन के मुताबिक प्रवेश शुरू करने से पहले ऑल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन से अप्रूवल लेने की नई शर्त लगाई है। अभी तक यह अप्रूवल नहीं मिल पाई है, इस कारण एमबीए के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एमबीए कोर्स के नए बैच के बिठाने का मामला लटक जाने से इक्डोल को आर्थिक तौर पर भी नुकसान होगा। वहीं छात्र दूरवर्ती शिक्षा मोड से एमबीए करने की सुविधा से वंचित हो गए है।
साइंस विषयों के कार्स भी किए गए है बंद
नए रेगुलेशन के लागू होने पर इक्डोल की ओर से चलाए जाने वाले साइंस से संबंधित एमसीए, बीसीए , पीजीडीसीए, एमएससी मैथ जैसे कोर्स के बैच इस बार नहीं बिठाए जा रहे हैं। इसके लिए एचपीयू का यूजीसी नेक का ग्रेड प्वाइंट 3.26 आवश्यक किया गया है। इसलिए इक्डोल ने इस बार इन कोर्स के लिए कोई आवेदन नहीं मांगे है, इसके लिए आनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।