फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने का मौका, यहां इस दिन से होगी भर्ती रैली

Mon, 05 Nov 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय थल सेना ऊना में खुली भर्ती रैली का आयोजन कर रही है। इंदिरा मैदान में 12 से 22 जनवरी तक खुली भर्ती रैली होगी।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश के तीन जिलों के युवा किस्मत आजमा सकते हैं। खुली भर्ती ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के युवाओं के लिए होगी। युवा इसके लिए 13 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेडमेन के पदों के लिए भर्ती रैली होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
इस भर्ती के साथ हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा (जिला गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद) के उम्मीदवार जिन्होंने 5 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच धर्म गुरु (आरटी जेसीओ) और हवलदार (एसएसी) पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है, उनकी भर्ती भी उपरोक्त अवधि के दौरान इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में होगी। भर्ती में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया होगा।

उधर, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल एन सतीश कुमार ने कहा कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए खुली भर्ती ऊना में 12 से 22 जनवरी तक होगी। उन्होंने भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से आह्वान किया है कि वे अपने साथ ऑनलाइन जारी किया गया एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो-दो छाया प्रतियां और 20 रंगीन फोटो भी लाएं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें