प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटेक पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की रेगुलर और री-अपीयर परीक्षाएं दिसंबर में करेगा। परीक्षा के लिए 22 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है। इसके बाद विवि के तय नियमों के तहत लेट फीस वसूल की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर उपलब्ध रहेंगे। समय से परीक्षा फार्म भरने और इससे में जमा करवाने की पूरी जिम्मेदारी परीक्षार्थी की रहेगी, आधे-अधूरे भरे गए परीक्षा फार्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।