केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीजी अध्ययन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के घोषित परिणाम के बाद चार नवंबर को सीयू प्रशासन पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। पहली कट ऑफ लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को नौ नवंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। वहीं दस्तावेजों की जांच-पड़ताल सीयू प्रशासन 20 नवंबर को करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि सीयू प्रशासन ने 18 अक्तूबर को पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। इसके बाद 31 अक्तूबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया गया था। वहीं अब सीयू प्रशासन पीजी अध्ययन कोर्सों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट चार नवंबर को जारी करेगा।
पहली लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को नौ नवंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। वहीं 11 नवंबर को सीयू प्रशासन दूसरे कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा और दूसरी लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 16 नवंबर तक फीस जमा करवाने का मौका होगा। इसके अलावा तीसरी ऑफ लिस्ट 18 नवंबर को जारी होगी और अभ्यर्थियों को 20 नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी। वहीं सभी प्रक्रियाएं होने के बाद 20 नवंबर को सीयू प्रशासन सभी चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की वैरिफिकेशन होगी।