फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी मेडिकल और साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती परिणाम घोषित

Thu, 30 Aug 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी साइंस के 95 पदों और फोरेंसिक साइंस विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के एक पद को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने पोस्ट कोड 633 के तहत टीजीटी साइंस और साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 8 जुलाई 2018 को छंटनी परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 5218 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

790 अभ्यर्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे। आयोग ने मेरिट के आधार पर पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए 312 अभ्यर्थियों का चयन किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 590 के तहत निदेशालय फोरेंसिक साइंस विभाग मे साइंटिफिक असिस्टेंट के एक पद
विज्ञापन


को भरने के लिए 30 मई 2018 को छंटनी परीक्षा और 14 अगस्त को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 590000066, आशीष कुमार शर्मा का चयन इस पद के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें