जिलों से प्रशिक्षित भाषा अध्यापकों को सूची मांगी है। सात जिलों से सूची आनी बाकी है। इससे पहले एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी ने सैजल को भी मांगपत्र सौंपा।
राज्य कार्यकारिणी में राज भाटिया, शिव देव, ज्ञान चंद, नरेश कुमार, कमल, राकेश, खुशवंत और विश्वनाथ शामिल रहे। कार्यकारिणी के प्रदेश संयोजक राज भाटिया ने कहा कि प्रशिक्षित होने के बावजूद भाषा अध्यापकों को पदनाम नहीं देना न्यायसंगत नहीं है।
भाषा अध्यापक भर्ती एवं पदोन्नति नियम पूरे करते हैं। बीएड और टेट की योग्यता रखते हुए भी अप्रशिक्षित हैं। संगठन की सिर्फ टीजीटी पदनाम की मांग है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शिक्षा विभाग में शिक्षा का अधिकार कानून पूरी तरह से लागू करें।