उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड इस बार ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी देगा। इससे कि परीक्षा में पारदर्शिता आएगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा)-2018 को 77565 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 74476 आवेदन ही फीस की डिटेल और पूरे भरे पाए गए हैं। ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी मिलने से इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद उत्तर मिलान में सहायता मिलेगी।