फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 पदों के लिए दस हजार से ज्यादा आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग विभाग की ओर से प्रदेशभर में खनन रक्षकों के 41 पदों को भरने के लिए 25 दिसंबर को छंटनी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए दस हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। यह परीक्षा प्रदेश के पांच केंद्रों पर होगी, जिनमें सोलन व सिरमौर के आवेदकों
विज्ञापन


के लिए सोलन में, मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के परीक्षार्थियों के लिए मंडी, ऊना व हमीरपुर के परीक्षार्थियों के लिए ऊना, कांगड़ा व चंबा के परीक्षार्थियों के लिए धर्मशाला और शिमला बिलासपुर व किन्नौर के परीक्षार्थियों के लिए शिमला स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी।

इस बारे में और जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के निदेशक ने बताया कि पात्र परीक्षार्थियों को विभाग द्वारा परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र, रोल नंबर पहले ही भेजे जा चुके हैं। बताया कि अगर किसी परीक्षार्थी को 20 दिसंबर तक प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो वह
विज्ञापन


अपने जिले के भू विज्ञानी से 21 से 23 दिसंबर के बीच संपर्क कर प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए इस दौरान परीक्षार्थी को दो फोटो और पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें