फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, अब इतने दिन करवानी होगी पढ़ाई

Sat, 25 Feb 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में टीचिंग डे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के आदेशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय टीचिंग डे बढ़ाने का प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। केंद्रीय मंत्रालय ने पड़ोसी राज्यों के बराबर टीचिंग डे करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में वर्तमान में 240 टीचिंग डे होते हैं। इनमें परीक्षाओं के दिन भी शामिल होते हैं। केंद्र सरकार ने देश के सभी स्कूलों में एक समान टीचिंग डे बनाने के लिए सभी राज्यों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सभी राज्यों को अपने पड़ोसी राज्यों के पैट्रन को देखते हुए प्रस्ताव तैयार करना होगा।

प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशालय ने केंद्र के आदेशानुसार चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा उत्तरांचल के टीचिंग डे का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ का ब्योरा निदेशालय के पास आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इतने दिन करानी होगी पढ़ाई

चंडीगढ़ में सालाना 250 टीचिंग डे हैं। ऐसे में हिमाचल में भी इतने ही टीचिंग डे करवाए जा सकते हैं। जम्मू और कश्मीर में टीचिंग डे को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी अभी जानकारी जुटाई जा रही है। मार्च महीने के अंत तक केंद्र सरकार ने टीचिंग डे को लेकर प्रस्ताव भेजने को कहा है।

हिमाचल की भौगोलिक स्थिति अलग
हिमाचल की भौगोलिक स्थिति मैदानी राज्यों से अलग है। ऐसे में अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में टीचिंग डे एक समान करना आसान नहीं रहेगा। प्रदेश में वर्तमान में भी स्कूलों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों का कैलेंडर भी अलग से बनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें