हिमाचल के सरकारी स्कूलों में टीचिंग डे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के आदेशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय टीचिंग डे बढ़ाने का प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। केंद्रीय मंत्रालय ने पड़ोसी राज्यों के बराबर टीचिंग डे करने के आदेश दिए हैं।
हिमाचल में वर्तमान में 240 टीचिंग डे होते हैं। इनमें परीक्षाओं के दिन भी शामिल होते हैं। केंद्र सरकार ने देश के सभी स्कूलों में एक समान टीचिंग डे बनाने के लिए सभी राज्यों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सभी राज्यों को अपने पड़ोसी राज्यों के पैट्रन को देखते हुए प्रस्ताव तैयार करना होगा।
प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशालय ने केंद्र के आदेशानुसार चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा उत्तरांचल के टीचिंग डे का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ का ब्योरा निदेशालय के पास आ गया है।