गौरतलब है कि सितंबर में एक विद्यालय में डेपुटेशन पर तैनात अध्यापक की ओर से छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आरोपी शिक्षक पर छेड़खानी का मामला भी दर्ज है। इसी मामले की तफ्तीश करते हुए चाइल्ड लाइन चंबा की टीम बच्चियों की काउंसलिंग करने पहुंची थी।
उधर, चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि अध्यापक की ओर से दो स्कूलों में 19 छात्राओं से छेड़खानी व बेड टच करने की बात सामने आई है। वहीं, एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि दो स्कूलों में छात्राओं की काउंसलिंग के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आरोपी शिक्षक को चार्जशीट किया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।