फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में तमिलनाडु व जम्मू-कश्मीर का दबदबा

Mon, 23 Apr 2018 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के लिए शुरू किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत आयोजन का टेबल टेनिस प्रतियोगिता से आगाज हो गया। चार राज्यों में एक साथ शुरू किए गए आयोजन के तहत हिमाचल के कुमारहट्टी में टेबल टेनिस की स्पर्धा शुरू हुई। 

विज्ञापन


आठ राज्यों की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष व महिला वर्ग में तमिलनाडु व और जेएंडके के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दो राज्यों की इस संयुक्त टीम टीम ने हिमाचल व उत्तराखंड को मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

वहीं, पुरुष वर्ग में तमिलनाडु-जेएंडके की संयुक्त टीम ने कर्नाटक-उत्तराखंड और पंजाब-आंध्रप्रदेश को हराया।हिमाचल टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव यशपाल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के युवा खेल सेवा विभाग की उपनिदेशक सुमन रावत ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार राज्यों में एक साथ चल रही प्रतियोगिता

हिमाचल में यह आयोजन टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से मल्टीपर्पज कांप्लेक्स व प्ले ग्राउंड कुमारहट्टी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता चार राज्यों में एक साथ चल रही है। हिमाचल के अलावा आयोजन गुजरात के गांधी ग्राम, चंडीगढ़ व राजस्थान के अजमेर में आयोजित किया जा रहा है।

भारत सरकार पहली बार यह आयोजन कर रही है। इसमें उत्तराखंड, जेएंडके, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश व केरल की चार टीमों के 48 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमें सयुंक्त रूप से खेल रही हैं। प्रतियोगिता के फाइनल में प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. राजीव सैजल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें