फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में नवंबर तक पूरा करना होगा पाठ्यक्रम

Fri, 26 Apr 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बच्चों का वार्षिक परिणाम सुधारने को शिक्षा विभाग ने सत्र शुरू होते ही ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने सरकारी स्कूलों को आदेश दिए हैं कि नवंबर तक हर हाल में पाठ्यक्रम पूरा कर दिसंबर से रिविजन शुरू करें। सरकारी स्कूलों का बोर्ड की परीक्षाओं में वार्षिक परिणाम सुधारना भी इसके पीछे एक कारण हैं।

विज्ञापन


नवंबर के बाद विभाग सभी स्कूूलों का औचक निरीक्षण करेगा। अगर किसी स्कूल का पाठ्यक्रम पूरा नहीं पाया गया तो उक्त स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि शिक्षा उपनिदेशक उच्च अमर सिंह ठाकुर ने की है।

विभाग को हर साल स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा न होने की जानकारी मिलती थी। विभाग हर बार स्कूलों को पाठ्यक्रम पूरा करने के आदेश देता रहा, लेकिन पाठ्यक्रम पूरा करने में साल लग जाता था। अब विभाग  सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह तक निपटाने होंगे वार्षिक समारोह

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक स्कूलों में वार्षिक समारोह भी निपटाने के आदेश जारी किए जाएंगे। दिसंबर के बाद किसी भी स्कूल में वार्षिक समारोह नहीं मनाया जाएगा। अगर कोई आयोजन अति आवश्यक होगा तो उसके लिए स्कूल प्रबंधन को विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य की जाएगी।

नवंबर माह तक पाठ्यक्रम पूरा करने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। दिसंबर माह से रिविजन शुरू करना सभी स्कूलों में अनिवार्य किया गया है। - अमर सिंह ठाकुर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें