वर्तमान में विवि से संबद्ध 72 निजी और दो सरकारी कॉलेजों में 7500 के करीब बीएड कोर्स की सीटें हैं। नए सत्र में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शिक्षा विभाग की डीन प्रो. सुदर्शना राणा का कहना है कि जल्द प्रवेश शेडयूल जारी होगा।
इसको लेकर एक बैठक हो चुकी है। चार वर्षीय कोर्स को लेकर कोई ताजा आदेश नहीं मिले हैं। प्रदेश निजी बीएड कॉलेज संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है दो वर्षीय कोर्स को बदलकर चार साल का इंटीग्रेटिड कोर्स 2019 से शुरू करने की चरचा है।
इससे निजी बीएड कॉलेज संचालकों के साथ छात्रों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। एमएचआरडी को संघ ने अपनी दिक्कतों से अवगत करवाया है। अभी बीएड को दो साल का किए जाने के बाद दूसरा बैच भी नहीं निकला है।
जो यूजी कर निकले हैं, वे कैसे बीएड कर पाएंगे। वहीं निजी कॉलेज संचालकों को भी चार वर्षीय कोर्स को आधारभूत, ढांचागत सुविधाएं, अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती करना मुश्किल होगा।