प्रदेश भर के इन तमाम छात्र छात्राओं की मुख्य समस्या का हल निकालने की मांग को लेकर गुरुवार को एसएफआई छात्र संगठन नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार से मिला। इकाई अध्यक्ष विक्रम, राज्य सचिव अमित की अगुवाई में मिले छात्र नेताओं ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा और समस्या का हल कर, यूजी के लटके नतीजे घोषित करने, पीजी काउंसलिंग का परिणाम घोषित करने की मांग की। जल्द नतीजे घोषित न करने पर आंदोलन करने की भी एसएफआई ने चेतावनी दी है।
एसएफआई ने ये मांगें भी उठाई
जब तक छात्रावास आवंटन नहीं होता, तब तक छात्रों को गेस्ट के रूप में छात्रावास में ठहरने की अनुमति दी जाए। गेस्ट फीस कम कर 80 रुपये करने, कन्या छात्रावासों में इंटर हास्टल आउटिंग दस बजे तक करने, ब्वॉयज हास्टल में दस बजे के बाद एंट्री की अनुमति देने की मांग भी उठाई। नेताओं ने विवि में आउटसोर्स भर्ती न कर स्थायी भर्ती किए जाने, पीएचडी प्रवेश में हुई गड़बड़ी की जांच करने, विवि से निष्कासित छात्र छात्राओं के निष्कासन को ईसी के फैसले के मुताबिक वापस लेने जैसी मंागें भी उठाई। इसके अलावा एससीए चुनाव बहाल करने, परिसर में जायज मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन करने की इजाजत दिए जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।