फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दिया झटका, अब पैसे देकर मिलेगी डिग्री

Mon, 15 May 2017 08:57 PM IST
बलविंद्र सोढी/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले हजारों युवाओं को अब डिग्री लेने के लिए जेब ढीली करनी होगी। डिग्री पाने के लिए युवाओं को 500 रुपये प्रति डिग्री शुल्क विश्वविद्यालय को अदा करना होगा।
विज्ञापन


उधर, छात्र-छात्राओं ने इस शुल्क का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि शुल्क डिग्रियों को सिक्योरिटी फीचर के साथ अधिक सुरक्षित बनाने के मकसद से वसूला जा रहा है, ताकि फर्जी डिग्रियां न बन सकें।

तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस बारे में उससे संबंध सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। जून 2014 तक के बैच से पासआउट हुए बीटेक, एलईईटीए, बी फार्मेसी, एमटेक और एमफार्मेसी के सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों की डिग्रियां तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें