फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

Sat, 02 Feb 2019 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल से पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश से वंचित रहे छात्रों ने आवेदन की तिथि दस फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। तय की गई 31 जनवरी की अंतिम तिथि तक प्रदेश भर में भारी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करने से चूक गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले आवेदन तिथि के आखिरी दिन साइट के न चल पाने के कारण ऐसे छात्र भी हैं, जिनकी रजिस्ट्रेशन हो चुकी है, मगर वे साइट बंद होने के कारण फीस जमा करवाने और अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए।

प्रदेश के हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर सहित अन्य जिलों से भी इस तरह कई छात्र प्रवेश न मिलने के कारण निराश हुए हैं। इनमें अधिकतर निजी कारोबार करने वाले या सरकारी नौकरी पेशा लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन छात्रों ने इक्डोल प्रशासन से मांग उठाई है कि जिस तरह से यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश को सात जनवरी तक प्रवेश को समय दिया है, उसी तर्ज पर पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश को भी कम से कम 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें