फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विश्वविद्यालय में छात्र संघ का गठन, ओंकार ठाकुर को अध्यक्ष की कमान

Sat, 18 Nov 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में केंद्रीय छात्र संघ का गठन हो गया है। मंडी जिला से वानिकी कॉलेज के छात्र ओंकार ठाकुर छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। 
विज्ञापन



शिमला के अंशुल शर्मा को उपाध्यक्ष, हरियाणा के विकास को महासचिव और चंबा के सुयश धीमान को सहसचिव और कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। छात्र संघ के सदस्यों को कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने शपथ दिलाई। 

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खूब रंग जमाया। नौणी विवि के विभिन्न कोर्स में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने अपना-अपना कक्षा प्रतिनिधि चुना। कुल मिलाकर उद्यानिकी कॉलेज में 11 प्रतिनिधि चुने गए। 
विज्ञापन


इनमें बीएससी के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष से क्रमश: अक्षय कुमार, विकास शर्मा, तजेंदर कुमार और प्रभात कुमार को चुना गया। एमएससी में पहले साल के छात्रों ने सचिन लखनपाल और दूसरे वर्ष ने विकास को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना। 
Trending Videos

इनकों भी मिला प्रतिनिधित्व

अविनाश राणा और रजत पुंडीर एमबीए के पहले और दूसरे वर्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएचडी से पहले, दूसरे और तीसरे साल के लिए क्रमश: अंशुल शर्मा,अभिषेक पंवर और किरण ठाकुर का चयन हुआ। वानिकी कॉलेज में नौ कक्षा प्रतिनिधि चुने गए। 

बीएससी के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष से धीरज, अश्वनी चौहान, शुभम सहोता और सुयश धीमान अपनी-अपनी कक्षाओं के प्रतिनिधि बने। एमएससी के प्रथम वर्ष के छात्रों ने ओंकार ठाकुर और द्वितीय वर्ष ने किशोर कुमार साहू को अपना प्रतिनिधि चुना। 

डॉक्टरेट कर रहे छात्रों ने राजेश मोंगा, देवराज और वंदना धीमान को पहले, दूसरे और तीसरे साल की पीएचडी कक्षाओं के प्रतिनिधित्व के लिए चुना। इसके अलावा हर कॉलेज से शैक्षिक कार्यों के लिए भी प्रतिनिधि चुने गए। 
विज्ञापन

कक्षा प्रतिनिधियों के वोट से हुआ फैसला

जहां उद्यानिकी कॉलेज से रितेश जम्वाल, सचिन मित्तल और अभिमन्यु ठाकुर को चुना गया। वहीं जतिन कुमार, सुनिधि शर्मा और अमित गुलेरिया वानिकी कॉलेज से शैक्षिक गतिविधियों के लिए कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल गतिविधियों के लिए विशाल शर्मा और ललरीन जुयाली और सांस्कृतिक संबंधी कार्यों के लिए अंशुल और रीजुल चंदेल को छात्रों न चुना।

नौणी विवि में गैर राजनीतिक तौर पर छात्र संघ का गठन हुआ है। इसमें सबसे पहले उद्यानिकी में 11 और वानिकी में 9 कक्षा प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इन कक्षा प्रतिनिधियों ने आपस में सहमति से चारों मुख्य पदों पर छात्रों का चयन किया। ओंकार ठाकुर के नाम पर अध्यक्ष पद पर सहमति बन गई। जबकि अन्य पदों के लिए सभी कक्षा प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से ही अपने वोट दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें