फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति राशि न बढ़ाने पर भड़के शोध विद्यार्थी, किया प्रदर्शन

Fri, 21 Dec 2018 06:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

 पीएचडी रिसर्च-वर्क के लिए संशोधित छात्रवृत्ति प्रदान न करने पर शोधकर्ता भड़क गए हैं। भारतीय शोधकर्ता बैनर तले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर समेत समस्त भारत में पीएचडी और एमटेक के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को हमीरपुर एनआईटी परिसर में छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार उनकी छात्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी की जाए।

विज्ञापन


जो छात्रवृत्ति अभी छात्रों को मिल रही है, वह शोध के लिए काफी नहीं है। शोध कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछली बार सरकार की ओर से वर्ष 2014 में छात्रवृत्ति बढ़ाई गई थी और यह निश्चित किया गया था कि हर 4 साल में छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की जाएगी। छात्रवृत्ति में संशोधन अप्रैल 2018 से लागू किया जाना है।

लेकिन आठ माह बीत चुके हैं और दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। अभी तक संशोधित छात्रवृत्ति को लागू नहीं किया गया है। सिविल विभाग के शोधकर्ता अभिषेक शर्मा, अंजुल, कवर, अविनाश, विराजन और रसायन विभाग की शिवानी शर्मा, शमीना, अर्चना और वंदना ने बताया गया कि छात्रवृत्ति बढ़ाने के लिए सभी छात्र सरकार से बार-बार पिछले एक साल से गुजारिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें