फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय रे बेरोजगारी! 70 पदों के लिए 45 हजार ने दी लिखित परीक्षा

Mon, 28 Aug 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में जूनियर क्लर्क के पद भरने के लिए लिखित परीक्षा ली। स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 70 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा ली गई। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। करीब 45 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


जूनियर क्लर्क की भर्ती परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास 48701 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।  परीक्षा केंद्रों में 11 बजे परीक्षा से पहले केंद्र प्रभारियों को कोषागार से परीक्षा से संबंधित सामग्री उपलब्ध करवा दी गई थी।

कड़ी सुरक्षा के बीच में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित सामग्री कोषागार में पहुंचाकर रखी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा सामग्री को दोबारा केंद्र प्रभारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार पहुंचाया।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के बाद ओएमआर सीट्स और अन्य सामग्री को केंद्र प्रभारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार तक पहुंचाया। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू की गई।

परीक्षा प्रदेश भर में स्थापित सभी केंद्रों में शांतिप्रिय तरीके से हुई है। किसी भी परीक्षा केंद्र से बोर्ड को कोई शिकायत नहीं मिली है। बोर्ड ने स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में जूनियर क्लर्क के 70 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा ली। इसके लिए 48701 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें