हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर/ चीफ इंस्ट्रक्टर/ प्लाटून कमांडर/ प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर पोस्ट कोड 768 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 23 सितंबर को हुई लिखित परीक्षा के बाद 18 जनवरी को मेरिट में रहने वाले दस अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इनमें से तीन अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में रोल नंबर 768000003, 768000006 और 768000009 शमिल हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।