कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों की मूल्यांकन परीक्षा तीन जुलाई व जूनियर ऑफिसर के लिए तीन जुलाई को मूल्यांकन परीक्षा होगी।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड 800 और जूनियर ऑफिसर पोस्ट कोड 788 की लिखित परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 800 के तहत 14 पदों को भरने के लिए आयोग ने दस जनवरी को परीक्षा ली थी। इसमें 806 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इन 806 में से 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन चयनित अभ्यर्थियों की 15 नंबर की मूल्यांकन परीक्षा तीन जुलाई को आयोग के कार्यालय में होगी। छह पदों के लिए पोस्ट कोड 788 की परीक्षा 513 अभ्यर्थियों ने दी थी। इनमें 21 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इनकी भी मूल्यांकन परीक्षा तीन जुलाई को होगी।