हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन पोस्ट कोड 806 के दो पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए छह अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। आठ मार्च को इनकी मूल्यांकन परीक्षा होगी। रोलनंबर 806000106, 806000446, 806000547, 806000667, 806000676 और 806000767 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आठ मार्च को साढ़े नौ बजे आयोग के कार्यालय में मूल्यांकन परीक्षा होगी।
डीएलएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग 5 मार्च से
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सत्र 2020-2022 के लिए सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण का काउंसलिंग 5 से 6 मार्च तक होगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथि बार सूची बोर्ड वेबसाइट पर डाल दी गई है। वेबसाइट पर उपलब्ध तिथि बार सूची के अनुसार बोर्ड के धर्मशाला मुख्यालय में उपस्थिति दें। संवाद