हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 816 जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पांच पदों को भरने के लिए 22 दिसंबर 2020 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने 18 जून 2020 को आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
इस परीक्षा में 334 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब एक जुलाई को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। इसके लिए 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें रोलनंबर 816000031, 816000 048, 816000052, 816000085, 816000163, 816000176, 816000181 , 816000194, 816000228, 816000250, 816000302, 816000308, 816000365, 816000377, 816000465, 816000542, 816000586, 816000591 रोलनंबर 816000649 शामिल हैं।