फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: एक जुलाई को होगी जूनियर ड्राफ्ट्समैन भर्ती की मूल्यांकन परीक्षा

Sat, 29 May 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

जूनियर ड्राफ्ट्समैन भर्ती परीक्षा में 334 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब एक जुलाई को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 816 जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पांच पदों को भरने के लिए 22 दिसंबर 2020 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने 18 जून 2020 को आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन


इस परीक्षा में 334 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब एक जुलाई को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। इसके लिए 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें रोलनंबर 816000031, 816000 048, 816000052, 816000085, 816000163, 816000176, 816000181 , 816000194, 816000228, 816000250, 816000302, 816000308, 816000365, 816000377, 816000465, 816000542, 816000586, 816000591 रोलनंबर 816000649 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें