फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा स्थगित, डीएलएड का परिणाम घोषित

Mon, 04 May 2020 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पोस्ट कोड 738 सांख्यकी सहायक, पोस्ट कोड 766 फील्ड असिस्टेंट और पोस्ट कोड 767 अकाउंट क्लर्क की भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं क्रमश: 9 और 10 मई को होनी थीं लेकिन कोविड-19 के कारण देशभर में लॉकडाउन के चलते परीक्षार्थियों को पेश आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद इन परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की जाएंगी।

विज्ञापन


उधर, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संस्थान की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार अब कंपनी सचिव (सीएस) फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल संबंधी परीक्षाएं छह जुलाई से होंगी। शिमला चैप्टर के चेयरमैन अजय चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। पहले ये सभी परीक्षाएं 1 से 10 जून तक प्रस्तावित थीं लेकिन कोरोना के चलते जून सत्र की इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जून सत्र की परीक्षाएं अब छह जुलाई से शुरू होंगी।

डीएलएड 1-2 का पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम घोषित
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर, 2019 में आयोजित डीएलएड भाग 1-2 की पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों का परिणाम शुल्क संबंधी दस्तावेज कार्यालय में जमा न करवाने के कारण घोषित नहीं किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क संबंधी दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे 31 मई तक दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाकर अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं। अगर निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा नहीं करवाए तो उनके परिणाम को रद्द समझा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कोर्स प्रवेश परीक्षा को एचपीयू ने जारी किया ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-21 के लिए होने वाली पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने एडमिशन पोर्टल को भी खोल दिया है। इसमें भी हर कोर्स की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

पीजी सेंटर के प्रवेश परीक्षा आधारित अधिकतर कोर्सों को इसमें शामिल किया गया है। प्रोफेशनल कोर्सों के लिए भी जल्द ऑनलाइन फार्म भरने और परीक्षा का शेड्यूल तय कर जारी किया जाएगा। कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश ने कहा कि प्रोस्पेक्टस जारी कर एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। छात्र 30 मई तक आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें