हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को क्लर्क (एलडीआर)-2017 की टाइपिंग परीक्षा (दूसरा मौका) का परिणाम घोषित कर दिया है। टाइपिंग टेस्ट में बुलाए गए 246 में से 194 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 52 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। इन 194 अभ्यर्थियों में से 54 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर लिया है।