हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वीरवार को तकनीशियन (रेफ्रिजरेशन) पोस्ट कोड 770 के चार पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 24 सितंबर, 2020 को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 15 अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 18 जनवरी को ली थी। इस परीक्षा में चार अभ्यर्थी रोलनंबर 770000010, 770000252, 770000335 और 770000471 उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि चार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
98 अभ्यर्थियों ने दी माउंटेनियरिंग सुपरवाइजर की परीक्षा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वीरवार को माउंटेनियरिंग सुपरवाइजर और ट्रैकिंग गाइड की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में आयोजित की। लिखित परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। माउंटेनियरिंग सुपरवाइजर (पोस्ट कोड 861) का एक पद भरने के लिए प्रदेश के 404 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें 98 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 306 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई।
शाम को ट्रैकिंग गाइड (पोस्ट कोड 862) के एक पद के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए 304 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। 105 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 199 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दो से चार बजे तक हुई। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।