हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 754 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पांच पदों के लिए ली गई परीक्षा के लिए 3966 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3097 आवेदन सही पाए गए। 11 अक्तूबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा में 1574 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि
रोलनंबर 754000143, 754000994, 754001522, 754001780, 754002379 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
शास्त्री कोर्स की परीक्षा अब 16 अप्रैल को होगी
हिमाचल प्रदेश विवि ने प्रशासनिक कारणों ने एमए संस्कृत के पेपर कोड 12 की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा एक अप्रैल को होनी थी, इसे अब 16 अप्रैल को करवाया जाएगा।