फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीम ने जीता महिला कबड्डी महासंग्राम का खिताब मिला 71 हजार इनाम

Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ में पहली बार हुए महिला कबड्डी महासंग्राम के विजेता का खिताब स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर ने जीता। प्रतियोगिता में गुरुकुल हरियाणा की टीम उपविजेता रही। महिला पंजाब पुलिस की टीम तृतीय रही।

विज्ञापन


पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई। आयोजकों ने प्रथम स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर की टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता रही गुरुकुल हरियाणा की टीम को 51,000 और ट्रॉफी और प्रथम रनरअप पंजाब महिला पुलिस की टीम को 21,000 रुपये दिए।

साक्षी शर्मा को बेस्ट रेडर का खिताब दिया गया। कबड्डी महासंग्राम में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। आयोजक वरुण नेगी, ऋषभ शर्मा, समाजसेवी पंकज गोल्डी ने कहा कि महिला कबड्डी महासंग्राम के आयोजन का यह पहला प्रयास किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया है। इस दौरान यान क्लब के अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, बीबीएन सोशल वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष वरुण नेगी, कोच संजीव ठाकुर, समाजसेवी पंकज शर्मा गोल्डी, सूरज, हितेश, अशोक, जीता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें