राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत एसओएस की जमा दो, मैट्रिक और मिडल की कंपार्टमेंट परीक्षाएं आठ सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड ने संबंधित परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के रोल नंबर भेज दिए हैं।
साथ ही बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर रोलनंबर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया कि एसओएस की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं आठ से होंगी।