फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता और अमर की जोड़ी ने डांस में चमकाया नाम, हासिल किया दूसरा स्थान

Mon, 16 Jul 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी की श्वेता और कुल्लू के अमर की जोड़ी ने नॉर्थ इंडिया डांस प्रतियोगिता-2018 में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों ने जजों के सामने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए प्रतियोगिता के ग्रुप वर्ग में फर्स्ट रनरअप का खिताब हासिल किया।  

विज्ञापन


श्वेता और अमर की जोड़ी पहले भी हिमाचल में कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम कर चुकी है। हरियाणा के यमुनानगर में 15 जुलाई को प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। तीन राउंड में ऑडिशन, मेगा ऑडिशन और फाइनल में श्वेता और अमर ने प्रस्तुतियां दीं और जजों का दिल जीता। 

फाइनल मुकाबले में उत्तरी भारत की 14 जोड़ियों को टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अमर कुल्लू जिला के छोयल से संबंध रखते हैं। उनके पिता शिव चंद एसएसबी में कार्यरत हैं। माता कला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन


श्वेता मंडी जिले के बल्ह से संबंध रखती हैं और उनके पिता अश्वनी शर्मा लोनिवि में सिविल इंजीनियर हैं। माता सविता शर्मा गृहिणी हैं। दोनों सोलन जिले में एक यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं और दोनों की डांस में रुचि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें