फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में शूटरों का शानदार प्रदर्शन, जीते 20 मेडल

Wed, 13 Sep 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में इंदिरा गांधी खेल परिसर के शूटरों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। शूटरों ने अलग-अलग वर्ग में बीस मेडल जीते। इसमें आठ गोल्ड, सात सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीते। 
विज्ञापन


मेडल जीतने पर खेल परिसर के इंचार्ज और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के संयुक्त निदेशक चमन सिंह धौटा ने सभी शूटरों को बधाई दी। कोच एक्स सूबेदार रविंद्र प्रकाश को भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि ये शूटर लगातार खेल परिसर शूटिंग रेंज में शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

मेडल विजेता शूटरों में दस मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में नरेश कुमार ने सिल्वर, शिवम कुमार ने कांस्य पदक जीता। नरेश कुमार को चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब भी मिला है। दस मीटर पिस्टल में राजेश कुमार ने सिल्वर, दस मीटर एयर राइफल मैन एनआर में अभय ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन


दस मीटर एयर राइफल यूथ मैन में आदित्य प्रताप ने गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं के वर्ग में वानी महेंद्रु और प्रथा शांडिल का शानदार प्रदर्शन रहा। दस मीटर एयर राइफल में वानी महेंद्रु ने गोल्ड, प्रथा शांडिल ने सिल्वर, दस मीटर एयर राइफल में वानी महेंद्रु और प्रथा ने क्रमश: गोल्ड ओर कांस्य पदक जीता। 

दस मीटर एयर राइफल यूथ वूमैन वर्ग में वानी महेंदु ने गोल्ड और प्रथा ने कांस्य पदक जीता। दस मीटर एयर पिस्टल वुमैन मुकाबले में दीपिका ने गोल्ड और स्वाति ने सिल्वर जबकि अंजली ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-12 के वर्ग में भी तीन मेडल जीते। 

इसमें अभिजय नागल ने गोल्ड, अक्षांस धौटा ने सिल्वर और सौरभ ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दस मीटर एयर राइफल के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले में अभिजय नागल ने सिल्वर मेडल तो 50 मीटर फ्र ी पिस्टल में मैन वर्ग में विराज बरागटा ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें