हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नीट के आधार पर प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 दिसंबर तक काउंसलिंग के लिए आवेदन होगा। उम्मीदवार 31 दिसंबर तक गलतियां सहीं कर सकेंगे। 5 जनवरी को पात्र उम्मीदवारों की कंबाइंड और कैटेगरी वाइज सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 12 जनवरी को आवंटित कॉलेज और कोर्स में ज्वाइन करना होगा।
सरकारी और निजी कॉलेजों में सीटें खाली रहने की स्थिति में इन्हें भरने के लिए फिर से काउंसलिंग होगी। 18 जनवरी से 26 जनवरी तक काउंसिलिंग फॉर्म भरने का समय दिया जाएगा। 27 जनवरी को उम्मीदवार को गलतियां सुधार करने का समय दिया जाएगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद एक फरवरी को आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को 4 फरवरी तक संबंधित कॉलेज में ज्वाइन करना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस नेगी ने कहा कि आंशिक संशोधन कर विश्वविद्यालय ने बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।