यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा करवाने के फैसले के खिलाफ एसएफआई ने एचपीयू में शव धरना दिया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने परिसर की सड़कों पर लेट और ऊपर से दुपट्टा डालकर इस फैसले का विरोध किया। संगठन का कहना है कि प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में परीक्षाएं करवाना खतरे से खाली नहीं है। राज्य अध्यक्ष रमन थारटा और सचिव अमित ने कहा कि महामारी के खतरे को देखते हुए सरकार से परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है।