फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खेले जाएंगे रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के सात वन-डे मुकाबले, ये दिग्गज लेंगे भाग

Sat, 13 Jan 2018 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैदान में इस बार रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के तहत सात एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। रणजी के ये मैच पांच से 14 फरवरी तक खेले जाएंगे। क्रिकेट मैचों की तैयारियों को लेकर बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने कमर कस ली है। 

विज्ञापन


इसी सिलसिले में शनिवार को लुहणू खेल मैदान के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम और महेंद्र चंदेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि रणजी ट्रॉफी के सात एक दिवसीय मैच लुहणू मैदान में खेले जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल, त्रिपुरा और केरल की टीमें अपने मैच खेलेंगी। विशाल जगोता ने बताया कि टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अशोक डिंडा, संजू सैमसन, प्रवीण कुमार, ऋषभ पंत, केदार जाधव, पीयूष चावला सहित अन्य दर्जनों आईपीएल और अंडर-19 भारतीय टीम के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए बिलासपुर क्रिकेट संघ ने एचपीसीए के निदेशक एवं सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है। जगोता ने बताया कि स्थानीय दर्शकों के लिए मैच देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनके बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। 50-50 ओवरों के इस मैच में खिलाड़ी रंगीन कपड़ों में सफेद बाल के साथ चौके और छक्कों की बरसात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें