फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई हॉस्टल की लड़कियां और सोलन के लड़के बने सीनियर स्टेट कबड्डी चैंपियन

Tue, 14 Nov 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित सीनियर स्टेट कबड्डी मुकाबलों का मंगलवार को शानदार समापन हुआ। महिला वर्ग में साई हॉस्टल धर्मशाला और पुरुष वर्ग में सोलन चैंपियन बना। 
विज्ञापन



प्रतियोगिता में महिला वर्ग का पहला सेमिफाइनल स्टेट हॉस्टल और सिरमौर के बीच हुआ, जिसमें स्टेट हॉस्टल की टीम विजयी रही। दूसरा सेमिफाइनल साई हॉस्टल धर्मशाला और सिरड़ा अकादमी मंडी के बीच हुआ। 

इसमें साई हॉस्टल विजेता रहा। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में साई हॉस्टल धर्मशाला ने स्टेट हॉस्टल को 38-32 के अंतराल से पराजित कर विजेता ट्राफी हासिल की। 
विज्ञापन


उधर, लड़कों के पहले सेमिफाइनल मैच में सेालन ने चंबा को और दूसरे सेमिफाइनल मैच में ऊना ने साई हॉस्टल को पराजित किया। लड़कों का फाइनल मुकाबला बेहद रोचक रहा। इसमें सोलन ने ऊना को 32-31 मात्र एक अंक के अंतराल से पराजित किया। 


समापन समारोह में प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार ब्रांटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता रही टीमों को मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सममानित किया। 

जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सफल तरीके से हुआ। इस मौके पर प्रदेश सचिव रत्न लाल ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कोच कृष्ण, सुरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।

मंडी ने जीती अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता में मंडी ने किन्नौर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। शाहपुर में इससे पहले सेमिफाइनल में डीएफए मंडी ने ऊना को पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।

जबकि दूसरा सेमिफाइनल साई अकादमी कांगड़ा और डीएफए किन्नौर के बीच खेला गया। इसमें किन्नौर ने कांगड़ा को पराजित किया। समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए फुटबाल एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्तित्व भी निखरता है तथा निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है। उनका विभाग भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहता है।

समारोह में प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के राज्य महासचिव दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा, एसएफए शाहपुर के प्रधान विजय लगवाल सहित अनेक प्रमुख लोग, कोच, रैफरी मौजूद थे।
विज्ञापन

अंब के सरताज ने ढलियारा के मायक को हराया

आनी कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 31 कॉलेजों से आए प्रतिभागी दमखम दिखा रहे हैं। दूसरे दिन मंगलवार को डॉ. रमेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

75 किलोग्राम मुकाबलों में अंब कॉलेज के सरताज ने कांगड़ा के ढलियारा के मायक को हराया। एमएलएसएम के आयन ने बिलासपुर के हनीश और 81 किलोग्राम में सीमा कॉलेज के अनूप ने आनी के मनीष को शिकस्त दी। 


एमएलएसएम के चेतन ने धर्मशाला के दीपक को हराया। अंब के अमित ने करसोग केे दीपक को मात दी। 49 केजी में एमएलएसएम के अविनेश ने सीमा कॉलेज के हरीश को हराया। सुन्नी कॉलेज के ललित ने विकास को पराजित किया।

सुंदरनगर के रविंद्र ने अंब के अभि को हराया। 52 केजी मुकाबलों में सुजानपुर के सूर्यभान ने धर्मशाला के अजय को मात दी। कुल्लू के यशवंत ने आनी के हंसराज को, रामपुर के राहुल ने इवनिंग कॉलेज शिमला के परवेश और बिलासुपर के पर्व ने यूआईआईटी शिमला के अनुज मेहता को शिकस्त दी।


56 किलो भार वर्ग में सीमा कॉलेज के रोहित ने निरमंड, शिमला-4 के आकाश ने पालमपुर के यमन को, बिलासपुर के विजय ने धर्मशाला के अरुण को, सुंदरनगर के विशाल ने रामपुर के जितेंद्र को हराया। कार्यक्रम प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि बुधवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें