फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख रुपये सालाना आय वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे को भी छात्रवृत्ति

Fri, 31 Aug 2018 05:40 PM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के बच्चों को कोर्स करने के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए परिवार की आय सीमा बढ़ाई गई है। अब सात लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व इस छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा तीन लाख रुपये निर्धारित थी।

विज्ञापन


कोई भी प्रोफेशनल या वोकेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आय सीमा बढ़ने से अब अधिक पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। सरकार ने विभाग की मांग अनुसार पुनर्निर्माण और पुन:स्थापना फंड में भी सैनिकों की आय सीमा में वृद्धि कर दी है।

अब सात लाख रुपये की आय तक के सैनिकों को इसका लाभ मिलेगा। पारिवारिक आय सीमा बढ़ाने से अब छात्रवृत्ति के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों और अपंग सैनिकों को लाभ मिलेगा। अपंग सैनिकों के पुनर्निर्माण के लिए सैनिक कल्याण विभाग की ओर से एक-एक लाख रुपये पुनर्वास केंद्र और दो हजार रुपये मासिक केंद्र में उपचाराधीन सैनिक को दिए जाते हैं।
विज्ञापन


आय सीमा बढ़ाने से अब अधिक सैनिकों को फंड में मिलने वाली सुविधाएं  मिलेंगी। इससे पूर्व कम सैनिकों को ही यह सुविधाएं मिल पाती थीं। पूर्व सैनिकों की पेंशन राशि भी कई बार 3 लाख से ऊपर पहुंच जाती है, लेकिन आय सीमा बढन से अब अधिक सैनिकों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि राज्य सरकार ने प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए और अपंग सैनिकों को पुनर्निर्माण फंड में मिलने वाली योजनाओं के लिए पारिवारिक आय सात लाख कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें