हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू करेगा। बोर्ड की ओर से मैट्रिक और जमा दो के 600 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। बोर्ड के सचिव शुभकरण सिंह ने बताया कि मार्च 2017 में आयोजित परीक्षा में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है।
उन्होंने बताया कि जमा दो विज्ञान संकाय के 100 छात्रों को 12 हजार रुपये, जमा दो कला और वाणिज्य संकाय के 100 छात्रों को 10 हजार रुपये और मैट्रिक के 400 स्टूडेंट्स को 7200 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। उन्होंने बताया कि मेधावी छात्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित परीक्षार्थी अपने स्कूलों के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।