फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 केंद्रों पर होंगी एनएमएमएस और एनटीएसई की परीक्षाएं

Sat, 20 Feb 2021 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

एससीईआरटी ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्रदेशभर में 21 फरवरी को 68 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एनएमएमएस की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को साढे़ नौ बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। जबकि एनटीएसई की परीक्षा शाम के समय दो से चार बजे तक होगी। इसके लिए डेढ़ बजे पहुंचना होगा। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में एनएमएमएस में आठवीं कक्षा के 3800 विद्यार्थी और एनटीएसई में दसवीं कक्षा के 3200 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


एससीईआरटी ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पहले से ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड भी लाना होगा। उधर, एससीईआरटी सोलन प्रिंसीपल डॉ. नीलम कौशिक ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। प्रदेश के 68 केंद्रों पर यह परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। बिना मास्क के विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं करवाया जाएगा। वहीं इस दौरान हैंड सैनिटाइज करवाएं जाएंगे। परीक्षा हॉल में सामाजिक दूरी समेत कोविड नियमों की पालना की जाएगी। अभ्यर्थियों को पानी की बोतल साथ लानी होगी। 

मंडी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र
बिलासपुर के छह, चंबा में पांच, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में सात, किन्नौर में दो, कुल्लू तीन, लाहौल स्पीति दो, मंडी में दस, शिमला में नौ, सिरमौर में छह, ऊना में चार और जिला सोलन में आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें