फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग ने चालक के पद भरने को लिए इंटरव्यू

Fri, 21 Apr 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग की ओर से ड्राइवर के 60 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। चालक के साक्षात्कार में 80 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। वहीं विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल से साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग ने अब तक चालक, पीजीटी, टीजीटी, जेबीटी, जेओए, लिपिक आदि पदों के लिए साक्षात्कार लिए हैं। 
विज्ञापन


इनमें से जेओए के 300 पदों, लिपिक के 50 पदों, जेबीटी के 78 पदों, टीजीटी के 60 पदों और पीजीटी के आरक्षित 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा चुके हैं। साक्षात्कार की मेरिट लिस्ट बनते ही चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए जाएंगे। शनिवार को विभाग द्वारा मैट्रिक और मिडल लेवल के 45 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिनमें से मेट्रिक लेवल पर 15 और मिडल लेवल पर 30 पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। उधर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभाग द्वारा शुक्रवार को पूर्व सैनिकों के कोटे से चालकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए जिसमें 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभाग द्वारा पूव सैनिकों के कोटे से विभिन्न पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल से साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। शनिवार को अंतिम दिन मैट्रिक और मिडल लेवल के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें