स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में साई ने इंद्रूनाग ए को हरकार ट्रॉफी अपने नाम की है। धर्मशाला कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में साई ने इंद्रूनाग ए को 2-1 से हराया।
समापन पर चंद्रभानु रैना ने विजेता टीम को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ नवनीत कौशल और एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री अंकुश धीमान विशेष अतिथि थे। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच खेले गए।
इस मौके पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष नीरज भट्ट, इकाई सचिव अवलोक, विभाग जनजातीय प्रमुख शक्ति भरमौरी, जिला मीडिया प्रमुख अंशुल पंचकरण, विभाग व्यवसायिक शिक्षा प्रमुख रजत गुलेरिया, तहसील संयोजक अतुल पटियाल और क्षेत्रीय केंद्र के इकाई सचिव साहिल आदि मौजूद रहे।