प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में होने वाली टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने अध्यापकों के 209 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड 632 में सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने जुलाई 2018 में लिखित परीक्षा और 6 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। मेरिट के आधार पर 208 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए आयोग ने सूची जारी कर दी है। अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से एक पद के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया है।