फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 06 Mar 2019 10:17 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 653 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल अध्यापकों के 138 पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन


21 अक्तूबर को आयोग ने छंटनी परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद आयोग ने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 422 अभ्यर्थियों को 30 जनवरी से 2 फरवरी तक मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

463 टीजीटी को दी नियुक्तियां

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 137 सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग ने जारी कर दी है। जबकि अनुसूचित जाति श्रेणी से स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण एक पद खाली रह गया है।

वहीं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 463 टीजीटी को नियुक्तियां दे दी हैं। निदेशक रोहित जम्वाल नेबताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में कुल 311 टीजीटी नियुक्त किए गए हैं। इनमें 207 कमीशन और 104 बैचवाइज रखे गए हैं। टीजीटी मेडिकल में कुल 152 नियुक्तियां की गईं। इनमें 94 कमीशन से और 58 बैचवाइज रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें