फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती का परिणाम घोषित, 24 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण

Mon, 23 Dec 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 674 के 24 पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों की तैनाती विभिन्न विभागों में की जाएगी। 24 मार्च 2019 को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट पांच से नौ अगस्त तक हुआ। इसमें से चयनित अभ्यर्थियों को नौ दिसंबर को मूल्यांकन के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन


इनमें से 24 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 24 अभ्यर्थियों की तैनाती विभिन्न विभागों में होगी। वहीं आयोग ने लैबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड 690 के दो पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इनमें नौ अभ्यर्थियों को अगामी प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें