हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया। जून माह के बाद पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित न किए जाने के मुद्दे को अमर उजाला ने 19 अगस्त के अंक में ‘छात्रों पर भारी पड़ रही शिक्षा बोर्ड की लेटलतीफी’ नामक शीर्षक से उठाया था।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि संबंधित छात्र परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित न होने से संबंधित छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।